ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / चंचल कुमार गये ? मुख्य सचिव से रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार का...

चंचल कुमार गये ? मुख्य सचिव से रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार का एडजस्टमेंट, सीएम के प्रधान सचिव बनाये गये

28-Feb-2021 01:36 PM

PATNA : बिहार की सबसे ताकतवर कुर्सी से क्या चंचल कुमार की विदाई हो गयी है ? मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नयी नियुक्ति हो गयी है. आज मुख्य सचिव पद से रिटायर हो रहे दीपक कुमार को सीएम का प्रधान सचिव बना दिया गया है. नीतीश चाहते थे कि दीपक कुमार को एक्सटेंशन मिले लेकिन केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी. लिहाजा राज्य सरकार ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार को सीएम हाउस में एडजस्ट कर दिया है.


दरअसल 1984 बैच के आईएएस दीपक कुमार को दो दफे सेवा विस्तार मिल चुका है. वे पिछले साल ही रिटायर होने वाले थे. लेकिन राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने दो दफे उन्हें सेवा विस्तार दिया था. जानकारों के मुताबिक एक दफे फिर से नीतीश चाहते थे कि दीपक कुमार को सेवा विस्तार मिले. लेकिन केंद्र ने मना कर दिया. 


ऐसे में राज्य सरकार ने रास्ता निकाला. राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते ही राज्य सरकार ने राज्यादेश निकाला था कि रिटायर आईएएस अधिकारी को भी मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया जा सकता है. नीतीश कुमार ने उसी राज्यादेश का सहारा लिया और दीपक कुमार को 1 मार्च से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बना दिया है. उन्हें अनिश्चितकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है.


वैसे सरकार ने उनकी सेवा शर्तों को अभी तक तय नहीं किया है. उसके लिए अलग से आदेश निकाला जायेगा. दिलचस्प बात ये भी है कि अब तक आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग निकालता रहा है. लेकिन इस दफे कैबिनेट विभाग ने दीपक कुमार की नियुक्ति का आदेश निकाला है.


अब सवाल ये उठ रहा है कि चंचल कुमार का क्या होगा. बिहार के सबसे ताकतवर नौकरशाह माने जाने वाले चंचल कुमार फिलहाल सीएम के प्रधान सचिव हैं. क्या उनकी विदाई हो गयी है या फिर नीतीश कुमार दो प्रधान सचिव के साथ काम करेंगे. राज्य सरकार ने चंचल कुमार को लेकर कोई आदेश नहीं निर्गत किया है.