Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
26-Dec-2019 07:41 PM
MOTIHARI : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण की भूमि से 'समझो-समझाओ देश बचाओ' यात्रा की शुरुआत की है। मोतिहारी के गांधी संग्रहालय से महात्मा गांधी को नमन करते हुए कुशवाहा सीएए और एनआरसी बिहार के लोगों को जानकारी देने निकले हैं।
इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि देश और बिहार आज पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई की व्यवस्था नहीं होने से जूझ रही है। इन सब के बीच सीएए और एनआरसी के मुद्दे को उठाकर आग लगायी जा रही है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पहले ही देश अभावों से जूझ रहा है। देश के नौजवानों के लिए नौकरी भी नहीं है, वैसे में दूसरे देश के लोगों को नागरिकता देकर कहां से समुचित व्यवस्था की जा सकती है। उन्होनें केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हर आदमी से नागरिक होने का सबूत मांगा जाएगा। जो लोग बड़े और संपन्न लोग हैं वे तो अपना सर्टिफिकेट और जमीन का कागज तो दे देंगे लेकिन जो पिछड़े और गरीब तबके के लोग हैं, अनपढ़ है जिसके पास जमीन नहीं है वो कहां जाएंगे।
पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ईंजीनियर अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की तुरकौलिया स्कूल चौक, मानिकपुर बाजार, अरेराज, मटिअरवा चौक, जगदीशपुर और अंत में बेतिया में जनसभा हुई । उन्हें यात्रा में लोगों का जबदस्त समर्थन मिल रहा है।