मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Jun-2023 07:34 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में चलती बस में महिला से छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। कलेर थाना पुलिस ने उक्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया है। पीड़ित महिला ने कलेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मंटू बस सर्विस के कर्मचारियों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पटना से कलेर जाना था इसलिए वह मंटू सर्विस नाम के बस पर बैठी थी। रात के 12 बजे जब बस कलेर पहुंची तब वो बस से उतरने लगी तभी बस के स्टाफ ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला ने तुरंत अपने मोबाइल से इसकी सूचना कलेर थाना पुलिस को दी।
महिला की शिकायत के बाद सहायक थानाध्यक्ष मो. शमशेर ने रात्रि गश्ती टीम को इस बात की सूचना दी। इस दौरान कलेर थाने की पुलिस बस को पीछा करते हुए ओबरा थाना क्षेत्र में पकड़ा। हालांकि इस दौरान पुलिस को देखते ही बस का स्टाफ अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मंटू सर्विस नाम के बस को जब्त कर लिया है। उसे थाने लेकर पुलिस पहुंची है। फरार बस के ड्राइवर और खलासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक बस का स्टाफ हाथ नहीं आया है।