Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
11-Oct-2019 05:20 PM
By tahsin
PURNIA: पूर्णिया में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी सकते में आ गई. मामला शहर के आरएन शाह चौक के पास का है जहां बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को जब पुलिस ने रोका और उसका चालान काटना चाहा तो युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की. युवक के इस कदम को देख वहां मौजूद लोग और पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई. सड़क के बीचो बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. बाद में जब वहां मौजूद लोगों ने उस युवक की हाथ से माचिस छीना तब जाकर मामला शांत हो सका.
हंगामा कर रहे युवक ने सड़क पर ही चिल्ला चिल्कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और जमकर आरोप लगाए. युवक के मुताबिक उसके पास हेलमेट नहीं था. जांच के दौरान जब पुलिस वाले ने उसे रोका तो उसने पुलिस वाले से गुहार लगायी और अपनी गलती के लिए कई बार माफी भी मांगी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक भी बात नहीं सुनी. पुलिस वाले को बातों को अनसुना करता देख युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया.
इस मामले पर ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार ने जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने कानून के मुताबिक चालान काटा, लेकिन युवक ने खुदकुशी की कोशिश की. इस बीच पुलिस वालों ने युवक को थाने में बिठाकर उससे पूछताछ की.