ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
27-Mar-2021 03:03 PM
PATNA : गुरूवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर प्रसाद राय का निधन हो गया. राजधानी पटना के आईजीआईएमएस में उन्होंने आखिरी सांस ली. महावीर राय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई दिनों से उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था. निधन के अगले ही दिन शुक्रवार को महावीर राय का अंतिम संस्कार किया गया. इनके अंतिम संस्कार के दौरान पटना के दीघा घाट पर एक अजीबोगरीब वाकया हुआ, जिसे देखकर तेजस्वी यादव भी हैरान रह गए.
शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भाई महावीर प्रसाद का अंतिम संस्कार किया गया. पटना के दीघा घाट पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे. महावीर राय को मुखाग्नि देने के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया हुआ. अंतिम संस्कार से पहले डोम राजा ने महावीर राय के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने से पहले तेजस्वी यादव के सामने एक बड़ी शर्त रख दी. डोमराजा ने तेजस्वी से कहा कि "मुझे कुछ नहीं चाहिए बस एक लाख रुपए और दानापुर विधानसभा का टिकट दे दीजिए. डोमराजा की इतनी सी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई."
जब डोम राजा ने यह कहा, उस दौरान दानापुर से आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद थे. डोम राजा की बात सुनकर रीतलाल यादव भौंचक्के रह गए. लेकिन उन्होंने इस बात को मजाक में लिया और हंसने लगे. आपको बता दें कि रीतलाल यादव दानापुर सीट से पहली बार विधायक बने हैं. इससे पहले वह राजद के ही एमएलसी भी रह चुके हैं.
चाचा के अंतिम संस्कार के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि "चाचा के निधन की सूचना उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को दी लेकिन लालू प्रसाद खुद अस्वस्थ हैं इसलिए वो नहीं आ सके. इसलिए उन्होंने अंतिम क्रियाकर्म की जिम्मेवारी का तेजस्वी को दी."