ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे देख तेजस्वी का छलका दर्द, कहा .... याद है न 2020 में क्या हुआ था, छत्तीसगढ़ में नेक टू नेक लड़ाई

03-Dec-2023 11:14 AM

By First Bihar

PATNA : छत्तीसगढ़ में नेक टू नेक लड़ाई है काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मेरे ख्याल से बहुत ही जल्दबाजी होगा इस पर अभी कुछ कहना। दोपहर 1:00 बजाने दीजिए फिर इस पर कुछ कहूंगा।


तेजस्वी ने कहा कि कई ऐसी सीट होती है जहां 50 वोट और 10 वोट का भी अंतर देखने को मिलता है। इसको लेकर चीज बदलती रहती है। आपने देखा होगा कि 2020 के चुनाव में हम लोग शाम 4:00 बजे तक आगे थे। उसके बाद तो यहां काउंटिंग ही रोक दी गई थी फिर 12:00 बजे रात में वापस से गिनती शुरू हुई तो कई जगह हम लोग 25 वोट से 50 वोट से 200 वोट से हारे। इसलिए अभी इस मामले में कहना उचित नहीं होगा।


वहीं, भाजपा को चार राज्यों के चुनाव में दो राज्यों में मिल रही बढ़त और एक राज्य में कांटे की लड़ाई पर तेजस्वी यादव है ने कहा कि, जो भी पार्टी चुनाव लड़ती है। उनके यहां खुशी का तो माहौल होता ही है और तैयारी भी होती ही है। ऐसे में जो पार्टी चुनाव में आगे रहती है तो उनके यहां जीत की ख़ुशी भी मनाई जाति है। ऐसे में यदि भाजपा ख़ुशी मनाएगी तो कांग्रेस भी तेलंगाना में जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है वह भी ख़ुशी मनाएगी। तो हर कोई इस तरह का काम करता है। इसमें कहां कुछ नया है।


उधर, भाजपा पर तंज करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 2015 के चुनाव में याद है ना क्या किया था इन लोगों ने पहले ही गुलाल और रंग अब लड्डू बंटवा  दिया था। यह सब तो उनकी(भाजपा ) पुरानी आदत है। हम तो यही चाहते हैं की कांग्रेस अच्छा करें तो कांग्रेस की जीत होगी तो अच्छा होगा। इसलिए अभी जो नतीजे आ रहे हैं इसपर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा यह तो सिर्फ रुझान है न। दोपहर 1 बजने दिगिए उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।


उधर, जीतन राम मांझी ने तरफ से उनकी सरकार बनने के बाद शराब वापस से चालू करवाए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि- बोलने दिगिए न उनको जो बोलना है, पहले उनकी सरकार आएगी तब न वो वापस से शराब चालू करवाएंगे। पहले तो उनको खुद की पार्टी के बारे में सोचना चाहिए, उनपर अब कहां किसी को भरोसा रहा है।