ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बजट सत्र : सेंट्रल हॉल पहुंचने से पहले भटका राज्यपाल का कारकेड, जानिए...

बजट सत्र : सेंट्रल हॉल पहुंचने से पहले भटका राज्यपाल का कारकेड, जानिए क्या हुआ

25-Feb-2022 12:26 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : आज से बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हो गई. बजट सत्र में संयुक्त सदन को संबोधित करने के लिए राज्यपाल फागू चौहान सेंट्रल हॉल पहुंचे लेकिन राजभवन से सेंट्रल हॉल आने के दौरान में विधान मंडल परिसर में प्रवेश करते ही राज्यपाल का कारकेड भटक गया. दरअसल, कारकेड का रूट पहले से तय था और इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान इशारा भी कर रहे थे.


राज्यपाल के कारकेड को सपोर्ट करने वाली गाड़ी सही रास्ते पर जा रही थी और उसके पीछे-पीछे राज्यपाल फागू चौहान की गाड़ी भी आगे बढ़ी लेकिन महामहिम के कारकेड के साथ साथ चल रहे अश्वरोही दल ने रास्ता बदल दिया. नतीजा यह हुआ कि सेंट्रल हॉल के सामने पहुंचकर राज्यपाल की गाड़ी और अश्वारोही दल आमने-सामने आ गये. इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.


दरअसल, महामहिम के साथ गाड़ियों के काफिले के साथ अश्वरोही दस्ता भी विधानमंडल के कार्रवाई में शामिल होने के लिए साथ चलता है. जैसे ही दस्ता विधानमंडल पहुंचा वह तय रास्ते पर आगे बढ़ता गया तो वहीं महामहिम का कारकेड दूसरे रास्ते से घूम कर वापस मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा के अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति पहले से मौजूद थे. इसके बाद महामहिम को गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.