ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

CBSE दसवीं की टॉपर श्रीजा से मिलने पहुंचे जाप नेता राजू दानवीर, प्रोत्साहन राशि देकर दी बधाई

24-Jul-2022 09:37 AM

PATNA : CBSE दसवीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें श्रीजा 99.4% लाकर टॉपर बन गई। सिरजा की इस उपलब्धि पर जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर ने उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिरजा को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर बधाई दी। आपको बता दें, सिरजा का ये रिजल्ट इस लिए भी चर्चित हो गया क्योंकि छात्रा के माता-पिता नहीं है। 



श्रीजा से मिलकर राजू दानवीर ने कहा कि बिहार की माटी प्रतिभा के मामले में उर्वरा है,और यहां की बेटियां हर क्षेत्र में आगे रहती हैं। उनमें कुछ अलग कर दिखाने की ललक होती है। तभी बिना मां - बाप की बेटी सिरजा ने दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में 99.4% अंक लाकर न सिर्फ बिहार टॉपर बनी, बल्कि प्रदेश वासियों को भी गौरवान्वित किया। 



राजू दानवीर ने कहा कि श्रीजा जब बच्ची थी, तभी उनकी मां की मौत हो चुकी थी। मां की मौत के बाद उनके पिता ने भी साथ छोड़ दिया, लेकिन तब सिरजा को उसकी नानी कृष्णा देवी ने संभाला और उसकी पढ़ाई-लिखाई कराई। बता दें, श्रीजा ने डीएवी पटना से पढ़ाई पूरी की और 497अंक लाकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। इसलिए हमें उन पर गर्व है और हम भरोसा दिलाते हैं कि जब भी उन्हें भविष्य में किसी चीज की जरूरत होगी, तो हम उनके लिए सदैव तत्पर रहेंगे।