ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....

CBI के DIG की मां के साथ ठगी, पूजा कराने के नाम पर घर में रखे लाखों के गहने उड़ा ले गये

CBI के DIG की मां के साथ ठगी, पूजा कराने के नाम पर घर में रखे लाखों के गहने उड़ा ले गये

28-Feb-2022 07:32 PM

BHAGALPUR: भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मारुफचक में एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गयी। ठगों ने घर में घुसकर लाखों के गहने और अन्य सामान लेकर भाग खड़े हुए। बताया जाता है महिला सीबीआई के डीआईजी अभय सिंह की मां हैं। एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अभय सिंह अभी दिल्ली में पदस्थापित हैं। 


पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो पीड़ित महिला से मिलने पहुंच गये। पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। घर के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला लेकिन ठगों का पता नहीं चल सका। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


शोभा सिंह ने बताया कि हुसैनाबाद में पेंशनर समाज की बैठक थी जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से निकली थी तभी बौंसी रोड में एक शख्स आया और कहने लगा कि माताजी आपका आंचल अशुभ है। आपके घर में संकट आने वाला है। ग्रहों को दूर करने के लिए आपकों पूजा पाठ करानी होगी। यह भी कहा कि आपके दो बेटों में एक की मौत हो चुकी है। दूसरे बेटे पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। 


यह बात सुनते ही वह घबरा गयी। उन्होंने सोचा कि जो कुछ बोल भी यह कह रहा है उसमें तो सच्चाई भी है। दरअसल शोभा सिंह के एक बेटे की मौत कोरोना के कारण हो गयी थी। वही एक बेटा दिल्ली में रहते हैं जो सीबीआई के डीआईजी अभय सिंह है। शख्स ने कहा कि उनके दूसरे बेटे पर खतरा है ऐसा सुनते ही शोभा सिंह घबरा गयी और उस शख्स के झांसे में आ गयी। 


वह जैसे जैसे कहता गया वह बिना सोचे विचारे वैसा करती गयी। तभी मौका पाकर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर घर में रखे लाखों के गहने और अन्य सामान लेकर गायब हो गया। खुद को ठगी का शिकार होने का एहसास जब बुजुर्ग महिला को हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना अपने बेटे को दी और स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ठगों का पता लगाने में जुटी है।