चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
26-Mar-2021 12:47 PM
PATNA:- ट्रस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाले पति-पत्नी और बेटी की करोड़ों की संपत्ति ED ने जब्त किया है। मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने के नाम पर ये ठगी किया करते थे। इनके खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। मनी लाउंड्रिग का मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने कार्रवाई करते हुए पटना में फ्लैट और सासाराम में 13 प्लॉट को जब्त किया।
बताया जाता है कि बुद्धिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार और सचिव सीता कुमारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सुरेंद्र कुमार और सीता कुमार दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों पति-पत्नी और इनकी बेटी लिप्सा पर मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। इस ट्रस्ट के जरिये ये लोगों को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सदस्यता दिलाए जाने का ख्वाब दिखाते थे और आजीवन सदस्य बनाने के नाम पर उनसे ठगी किया करते थे। इनसे लिए गए पैसे से इन्होंने पटना और सासाराम में कई संपत्तियों को खरीदा। मनी लाउंड्रिग का मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी के नाम पर कई संपत्तियों की जानकारी हुई। ईडी को इस बात की भी जानकारी हुई कि पटना के विंध्य अंबिका अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी इनके नाम से है। साथ ही सासाराम में 13 प्लॉट और बेटी के नाम पर बैंक में पैसे जमा थे जिसे ईडी ने जब्त किया है। फिलहाल आगे कार्रवाई की जा रही है।