ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

कार ने बाइक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर दंपति की मौत

कार ने बाइक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर दंपति की मौत

22-Oct-2022 04:53 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गयी है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर की है जहां स्विफ्ट डिजायर कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नीतू देवी के रूप में हुई है जो एक शिक्षिका थी। 


बताया जाता है कि घटना इतनी भयावह थी की कार की टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। दोनों पति-पत्नी सीतामढ़ी के साहू चौक से अपने घर सुरसंड जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे अमरेश कुमार मिश्रा और नीतू देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा  हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और कार के मालिक की पहचान की जा रही है।