ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कार के अंदर दम घुटने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा...

कार के अंदर दम घुटने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

27-May-2022 06:05 PM

SASARAM: सासाराम में दो बच्चों की दर्दनाक मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेलने के दौरान दोनों बच्चे एक कार के अंदर चले गये थे तभी कार लॉक हो गया और दोनों बच्चे कार के भीतर बंद हो गये। जिसके बाद दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गयी। 


कोचस के ओझवलिया गांव में दिल को दहला देने वाली इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों बच्चों की पहचान ओझवलिया निवासी मंटू यादव के बेटे मुकेश और आकाश के रूप में हुई है जो चौथी और पांचवी का छात्र था। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।