Bihar crime : दो साल पहले हुई शादी अब निकली अर्थी, नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम; हिरासत में सास-ससुर; पढ़िए क्या है पूरी खबर Pappu Yadav : जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद ! पप्पू यादव की सुनवाई टली, बम धमकी के बाद बढ़ाई गई कोर्ट में सुरक्षा Bihar government : बिहार में नए अनुमंडल या जिले बनाने का नहीं है कोई कोई प्रस्ताव, सदन में उठा मामला तो आया संसदीय कार्य मंत्री का स्पष्टीकरण Bihar Budget Session : ई लड़की है..! राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, उप सभापति से कहा- हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए Bihar Budget Session : 60 दिनों में मिलेगा मुखिया जी को आर्म्स लाइसेंस, सदन में उठा मामला तो गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश Bihar Budget Session : 168 पाकिस्तानी आये बिहार...टूरिस्ट वीजा पर आकर कोई दूसरा कार्य तो नहीं किया ? सरकार करायेगी जांच Budget Session Day 5 : विधानसभा में अपने ही सरकार की पोल खोलने लगे BJP विधायक, कहा - थाने जर्जर नहीं, तो मरम्मत के लिए ₹6 लाख क्यों? मंजूरी मिलने के तीन साल बाद भी नहीं हो सका यह काम Budget Session Day 5 : CMRD में शामिल हो कब्रिस्तान की घेराबंदी, विधानसभा में विधायक ने उठाया सवाल,कहा - अधिकारी लिस्ट में शामिल नहीं होने का हवाला देकर करते हैं टालमटोल Bihar Assembly : विधानसभा में जैसे ही CM नीतीश आए, कांग्रेस की “गरमी” हुई फुस्स, तख्तियां धरती को छू गईं, नारे रुक गए! विधानसभा में बाहर दिखा अनोखा नजारा Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा
23-Mar-2023 01:21 PM
By Ranjan Kumar
ROHTASH : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा दखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजह से मौत का मामला निकल कर सामने न आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बेलगाम कंटेनर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, रोहतास में बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे तीन युवकों सहित एक अन्य को अनियंत्रित कंटेनर ने कुचल दिया है। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि, यह घटना दरिहट इलाके के बेरकप की है। जहां चैनपुर के रहने वाले 3 मजदूर युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोपी बीघा स्थित गोडाउन में सीमेंट लोड करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बेरकप के नजदीक डेहरी नासरीगंज सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित टैंकर ने रौंद दिया। इस दौरान वहां खड़ा एक अन्य गांव का युवक भी चपेट में आ गया। इस हादसे के दौरान बाइक सवार एक युवक शिव कुमार भुईंया जो अपने ससुराल आया था, उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन में कोहराम मचा है।
इस हादसे में लाला भुइयां एवं शिवा कुमार भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ा एक अन्य व्यक्ति स्वामी नाथ भुइयां भी कंटेनर की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। शिव कुमार भुइयां और एक अन्य घायल शिवा कुमार इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। तीसरा घायल युवक औरंगाबाद जिले के बघोरी बीघा गांव का रहने वाला है। तीनो चैनपुर में रहकर मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे.आज गुरुवार की सुबह भी मजदूरी करने के लिए डेहरी आ रहे थे। इस क्रम में सभी दुर्घटना के शिकार हो गए।
इधर, घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने डेहरी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। शव को सड़क पर ही रखकर हंगामा करने लगे। इसके साथ ही ग्रामीणों के द्वारा ड्राइवर को बंधक बनाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया औरबंधक बनाए गए ड्राइवर को किसी तरह छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं स्थानीय लोग सड़क पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करने लगे और डेहरी नासरीगंज सड़क मार्ग को जाम कर दिया।