ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / कैंसर के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बिहार से बाहर, CM नीतीश...

कैंसर के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बिहार से बाहर, CM नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात; जानिए क्या है ख़ास

15-Sep-2023 07:24 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : उत्तर बिहार के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उन्हें कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी की इलाज के लिए पटना या बिहार से बाहर नहीं जाना होगा। अब उन्हें इस भयावह बीमारी का इलाज बड़े ही आसनी से नजदीक में ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दी है। 


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) को 2500 बेड का बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के आधुनिक ओटी कॉम्पलेक्स का उद्घाटन और नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि एसकेएमसीएच का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को तेजी से बेहतर किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न हो।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के लिए 100 करोड़ रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल को 30 एकड़ जमीन भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम अस्पताल के पीडिया वार्ड में कैंसर पीड़ित बच्चों से भी मिले और अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन सेंटर फॉर कैंसर एपिडिमियोलॉजी यूनिट का भी निरीक्षण किया।


 उन्होंने कहा कि यहां चल रहे निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। सीएम ने शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र में अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को कैंसर अस्पताल की प्रगति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका विशेष ध्यान रखें।


उधर, सीएम नीतीश ने किडनी कांड पीड़िता सकरा की सुनीता से भी मिले। मुख्यमंत्री ने सुनीता को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सुनीता को आश्वस्त किया कि जल्द ही उसकी किडनी का ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। बीते साल झोलाछाप डॉक्टर ने सुनीता के बच्चेदानी के ऑपरेशन में उसकी दोनों किडनी निकाल ली। एक साल से अधिक समय से सुनीता लगातार इलाजरत है। सीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी थे।