बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jul-2023 03:48 PM
By First Bihar
DESK : 'कमांडो' फ्रेंचाइजी तहत अबतक तीन फ़िल्में आ चुकी है और तीनों एक्शन से भरपूर थीं। इससे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 'कमांडो', 'कंमाडो 2' और 'कमांडो 3' में विद्युत जामवाल ने अहम किरदार निभाया था। अब प्रोड्यूसर विपुल शाह 'कमांडो' पर वेब सीरीज बना रहे हैं। हाल ही में, 'कमांडो' सीरीज की पहली झलक सामने आई है।
दरअसल, कमांडो' वेब सीरीज की जब से घोषणा हुई है, इसकी बेसब्री से इंतजार की जा रही है। हालांकि, इस सीरीज में विद्युत जामवाल दिखाई नहीं देंगे। लेकिन एक्शन में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी। इस सीरीज का सोशल मीडिया पर 'कमांडो' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किए गए टीजर में प्रेम परीजा (Prem Parrijaa) का एक्शन देखने लायक है। प्रेम की दमदार फाइटिंग को देख लोगों को विद्युत जामवाल की याद आ गई है।
इस सीरीज टीजर की शुरुआत बर्फीली पहाड़ियों के बीच जबरदस्त एक्शन सींस से होती है। प्रेम परीजा ने तो अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन कुछ सेकेंड्स में नजर आईं अदा शर्मा ने भी अपने एक्शन अवतार में सभी को हैरान कर दिया है। ब्लैक ड्रेस में बंदूक के साथ अदा के एक्शन सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है। प्रेम परीजा ने 'कमांडो' सीरीज में विद्युत जामवाल को रिप्लेस किया है। टीजर सामने आते ही लोग विद्युत की डिमांड कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है। एक यूजर ने तो ये भी कहा कि बिना विद्युत के सीरीज का कोई मतलब नहीं।
आपको बताते चलें कि ,कमांडो' का निर्माण और निर्देशन विपुल शाह ने किया है। प्रेम परीजा और अदा शर्मा के अलावा लीड रोल में श्रेया सिंह चौधरी, अमित तिग्मांशु धूलिया और मुकेश छाबड़ा लीड रोल में हैं। अभी तक सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।