ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

केक खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने घर से बुलाकर बेकरी दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत ;आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

11-Jun-2023 11:24 AM

By RAKESH KUMAR

ARA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है, जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बेकरी दुकानदार को केक खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार में शनिवार की रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक बेकरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और रविवार सुबह सड़क जाम कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान 34 साल के कुमार मनोहर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया राजा बाजार वार्ड नंबर आठ निवासी संतोष कुमार के बेटे के रूप में हुई। वे पेशे से बेकरी दुकानदार थे।


बताया जा रहा है कि, बिहिया राजा बाजार स्थित हाई स्कूल के समीप परिवार ब्रेकर्स किंग नामक बेकरी का दुकान चलाते थे। दुकानदार के सीने के बीचो-बीच गोली के निशान पाए गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस आसपास इलाके में लगे सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है।


इधर,इस घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वारदात देर रात 11 बजे के आसपास की है। केक खरीदने के बहाने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बाइक से दो अपराधी आए थे। घर से बुलाकर गोली मारी गई है।उन्होंने बताया कि घटना के कारण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, टीम जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी को प्रयासरत हैं।