ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / CAG की रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी का सामने आया मामला, गलत फैसलों के...

CAG की रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी का सामने आया मामला, गलत फैसलों के कारण लोहिया पथ चक्र में सरकार को हुआ भारी नुकसान

29-Jul-2021 05:03 PM

PATNA: बिहार विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को आज सदन के पटल पर रखा गया। सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की CAG रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने कई स्तर पर गड़बड़ी की है। गलत फैसलों के कारण पटना के लोहिया पथ चक्र में सरकार को नुकसान हुआ है। 


CAG की रिपोर्ट में लोहिया पथ चक्र परियोजना में भी भारी गड़बड़ी का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि लोहिया पथ चक्र परियोजना के लिए कंपनी के द्वारा 16.90 करोड़ जिसमें डिजाइन के लिए 6.04 करोड़ और पर्यवेक्षण सलाहकार के लिए 10.86 करोड़, परियोजना निधि पर गलत तरीके से किया गया। उस पर 1.52 करोड़ सेंटेंस के रूप में दर्ज किया गया। जिसके फलस्वरूप राजकोष पर 18.42 करोड़ का भार पड़ा।


पुल निर्माण निगम द्वारा बिहार में बन रहे फ्लाईओवरों का विश्लेषण CAG की रिपोर्ट में किया गया है। सीएजी की इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कंपनी के द्वारा नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। तकनीकी स्वीकृति से पहले ही संवेदक को 66.25 करोड़ का भुगतान कर दिया गया।


कंपनी द्वारा बिहार वित्त नियमावली के प्रावधान का उल्लंघन कर अनुबंध किए बिना मेसर्स फाउंडेशन फ़ॉर इन्नोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, आईआईटी दिल्ली को 4.08 करोड़ का भुगतान किया गया। एकल स्रोत से चयन हेतु पूर्ण औचित्य दर्ज किए बिना जो कि नियमावली के अंतर्गत आवश्यक था। नामांकन के आधार पर मेसर्स प्लानिंग इनोवेशन एवं कंसलटेंसी सर्विसेज को नियुक्त किया।


लोहिया पथ चक्र परियोजना में कंपनी द्वारा 16.90 करोड़ परियोजना निधि पर गलत तरीके से भारित किया गया तथा उस पर 1.52 करोड़ सेंटेज के रूप में दर्ज किया गया जिसके फलस्वरुप राजकोष पर 19.42 करोड़ का भार पड़ा। 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिए सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की CAG रिपोर्ट में गंभीर वित्तीय गड़बड़ी की पोल खुली है।