ब्रेकिंग न्यूज़

देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान

PAN 2.0 को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, जानिए पुराने पैन कार्ड का क्या होगा?

26-Nov-2024 07:01 AM

By First Bihar

PATNA : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि पुराने वाले पैन कार्ड का क्या होगा?


दरअसल, केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया के अनुरूप, नागरिकों को जल्द ही क्यूआर कोड सुविधा वाला नया पैन कार्ड मिलेगा।


इस परियोजना पर 1,435 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन कार्ड हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है। मध्यम वर्ग, छोटे कारोबारी सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है। पैन 2.0 परियोजना के तहत मौजूदा प्रणाली को पूरी तरह से अपग्रेड कर क्यूआर कोड सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह पेपरलेस और ऑनलाइन रहेगा। 


मालूम हो कि लोग कई जगह पैन का विवरण देते हैं। डाटा वाल्ट सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों ने हमारा पैन विवरण लिया है, वे उसे सुरक्षित रखेंगे। एक यूनिफाइड पोर्टल रहेगा। शिकायतों के समाधान पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की समस्या होने पर उसका जल्द समाधान किया जाएगा।



इधर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैन नंबर बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो अमान्य नहीं होगा। अब सभी को नया पैन कार्ड मिलेगा। वैष्णव के अनुसार, नए कार्ड में क्यूआर कोड जैसी सुविधाएं होंगी। अश्विनी ने कहा कि पैन का अपग्रेडेशन निःशुल्क होगा और यह आपको डिलीवर किया जाएगा।