हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
08-Aug-2021 04:36 PM
BUXAR : बिहार के बक्सर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि खंभे में बाइक के टकराने की वजह से यह हादसा हुआ है.
घटना ईशापुर संगराव रोड़ स्थित सौरी गांव के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर संगराव गांव की तरफ से लौट रहे थे. तभी सौरी गांव के पास छोटी पुलिया के पास बाइक उछल कर बिजली के खम्भे में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खम्भा टूट कर गिर गया.
वहीं दोनों बाइक सवार पास ही पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दी. मृत दोनों युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के निवास के रूप में हुई है.
परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त बहुआरा अपने फुआ के गांव गये हुए थे. वहां से रविवार की सुबह ही लौट रहे थे. तभी सूचना मिली कि सौरी गांव के पास दोनों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी है. इस घटना से जंहा एक तरफ पूरा गांव में मातमी माहौल हो गया है. वहीं, परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष सहकार खान ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.