जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
18-May-2022 09:26 AM
BUXAR: इस वक़्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां डीडीयू रेल खंड पर बक्सर के पास तेजस पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर बक्सर में पथराव किया गया है। पटना से दिल्ली की यात्रा कर रहे बेगूसराय के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने इस घटना की जानकारी अपने फेसबुक के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह एसी सेकंड क्लास के एस-2 में सफर कर रहे थे, इसी दौरान बक्सर पहुंचते ही जोरदार आवाज आई। जब देखा तो खिड़की के शीशे टूटे हुए थे। किसी सिरफिरे ने पत्थर चलाया है।
हालांकि, इसकी सुचना रेल में सवार आरपीएफ और अन्य रेल कर्मियों को दी गई। जिसके बाद कर्मियों ने सभी बोगियों की जांच की, जिसके बाद पता चला कि दो बोगियों में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने पीएमओ इंडिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए ये पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त करना अत्यंत चिंताजनक है। यह कृत्य देशद्रोह से कम नहीं। संभव है कि यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। उन्होंने इस घटना की त्वरित जांच की मांग की है।
आपको बता दें कि इस संबंध में आरपीएफ के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। जबकि, ट्रेन पर पथराव की पुष्टि उन्होंने भी की है। वहीं पथराव के बाद लोग काफी सहम गए। इस पूरे मामले की छानबीन में दानापुर रेल मंडल के अधिकारी जुट गए हैं। हालांकि, इससे पहले भी कई बार यहां ट्रेनों पर पथराव किया जा चूका है। फिलहाल, जांच की जा रही है मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।