Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
05-Apr-2023 02:09 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा ग्रुप को परेशान करने के मामले में पूर्णिया नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को कोर्ट से करारा झटका लगा है। दरअसल पूर्णिया जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के चौथी मंजिल वाली बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मामले में पनोरमा ग्रुप को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्णियां नगर आयुक्त और जिलाधिकारी ने पनोरमा ग्रुप के खिलाफ नोटिस जारी किया था। गुरुवार को हाईकोर्ट ने पूर्णिया जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को न्यायलय में सुबह 10 बजे सशरीर उपस्थित होने को कहा था। अब दोनों अधिकारियों की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है।
पनोरमा ग्रुप के लिए राहत भरी खबर हैं की पूर्णिया नगर आयुक्त व पूर्णियां जिलाधिकारी ने पनोरमा ग्रुप के जिला स्कूल रोड स्थित चौथी मंजिल वाली बिल्डिंग का निर्माण अवैध बताते हुए पनोरमा ग्रुप को एक नोटिस जारी किया था। जिसे लेकर पटना हाईकोर्ट में मामला लंबित चल रहा था। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया हैं।
बुधवार को सुनवाई के दौरान पनोरमा ग्रुप की जिला स्कूल रोड वाली साईट पर बने चौथी मंजिल के बिल्डिंग मामले में पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्णियां जिलाधिकारी व नगर आयुक्त दोनो को गुरूवार को सशरीर पटना हाईकोर्ट में सुबह 10 बजे उपस्थित रहने को था। मामले में कोर्ट ने पनोरमा ग्रुप को बड़ी राहत दी।
वही पूर्णिया नगर आयुक्त व जिलाधिकारी को कोर्ट से करारा झटका लगा हैं साथ ही दोनो अधिकारी की मुश्किले अब एक साथ बढ़ गई हैं। जिसे लेकर राजनितिक गलियारे सहित उद्मीयो में काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वही इस मामले को लेकर लोग अब कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
इधर मामले को लेकर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें न्यायपालिका से काफी उम्मीद व भरोसा था कि वे उचित फैसला करेंगे और हुआ भी वही संजीव मिश्रा ने कहा की पनोरमा ग्रुप का मुख्य उद्धेश्य ही हैं की हर तबके के लोगों को उनके सपनों का आशियाना बनाकर दे। संजीव मिश्रा ने कहा की पनोरमा ग्रुप पिछले छ: साल से रियल इस्टेट शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा जिसका नतीजा हैं की कोशी-सीमांचल के लोग अपना प्यार आशीर्वाद भी हमेशा से खूब देते आ रहे हैं।