रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
24-Feb-2022 08:24 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। लगभग महीने भर तक के चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान सरकार अपना बजट पेश करेगी। कई विधेयक सदन में लाए जाएंगे और विपक्ष कई सवालों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में पहुंचेगा। हालांकि सत्ता पक्ष के लिए विपक्ष से ज्यादा बड़ी चुनौती आपसी तालमेल को बनाए रखने की होगी। एनडीए गठबंधन के अंदर पिछले कुछ अरसे में जो मुद्दे विवाद का कारण रहे हैं उनपर सदन के अंदर कोई आपसी गतिरोध ना नजर आए और तालमेल ठीक रहे यही एनडीए के लिए बड़ी चुनौती होगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना और उसके साथ जनसंख्या नियंत्रण जैसे मसलों पर एनडीए में शामिल बीजेपी और जेडीयू की राय अलग-अलग रही है। कई मसलों पर जेडीयू और आरजेडी की राय एक भी नजर आती है। ऐसे में कहीं सत्र के दौरान यह आपसी गतिरोध सरकार के लिए फजीहत का कारण ना बन जाए इसको लेकर एनडीए के नेता रणनीति बनाएंगे।
बजट सत्र में सत्ता पक्ष के रणनीति तय करने के लिए कल यानी 25 फरवरी को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित होगी। 25 फरवरी को जब सत्र की शुरुआत होगी तो सबसे पहले राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। पहले दिन की कार्यवाही ज्यादा लंबी नहीं चलेगी और विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद की बैठक खत्म होने के तुरंत बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में यह बैठक आयोजित होगी। विधानमंडल की बैठक में एनडीए गठबंधन में शामिल मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी का क्या रुख रहता है यह देखना भी दिलचस्प होगा। आपको याद दिला दें कि सत्र के दौरान मुकेश सहनी ने विधानमंडल की बैठक के बाद बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला था।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के दोनों डिप्टी सीएम अपने अपने विधायकों को यह मैसेज देंगे कि सदन के अंदर सरकार की मुश्किल है ना बढ़ाई जाए। प्रश्नोत्तर काल से लेकर ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक सरकार से गणित के सवाल जरूर पूछेंगे लेकिन इस दौरान सरकार की तरफ से आने वाले जवाब को लेकर सदन में सत्ता पक्ष के विधायक के ज्यादा आक्रामक ना हो इसका प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय विधान मंडल के दल की बैठक में इसके अलावा अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। एक तरफ विपक्ष अपने उन मुद्दों को धारदार बनाने की तैयारी करेगा जिसके जरिए बजट सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरा जा सके। कुल मिलाकर कहें तो लगभग महीने भर तक के बिहार में सत्र के दौरान जोरदार सियासत देखने को मिलेगी।