तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
09-Feb-2021 07:20 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : बुद्धा कॉलोनी के दुजरा मछली मार्केट के पास कुछ बदमाशों ने एख युवक को गोलियों से भून दिया. जिसके बाद गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है.
मृतक की पहचान 20 साल के शेखर राजपूत के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि पहले वह ऑटो चलाता था पर कुछ दिनों से शराब बेचने के धंधे में लगा था. एक सप्ताह पहले ही उसने 13 लाख की कार खरीदी थी और पांच मंजिला बनवा रहा था. हत्या का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले बदरी और विजय पर लगा है,
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये दोनों भी शराब बेचने का ही काम करते हैं. शराब बेचने को लेकर शेखर से इन दोनों का विवाद चल रहा था. वे एक-दूसरे पर पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर आपस में गुस्से में थे. इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात दुजरा पेट्रोल पंप के सामने शराब विक्रेता ने शेखर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की रात ही शेखर के चचेरे भाई रंजीत को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था, लेकिन उसकी संलिप्तता नहीं पाये जाने पर छोड़ दिया था। इसके बाद से शेखर लगातार बदरी और उसके भाई विजय को खोज रहा था. मृतक की बहन ने बताया कि शेखर अपने घर पर था और बदरी उसे बुलाने के लिए आया था. शेखर को बुला कर अपने साथ ले गया और गोली मारकर इसकी हत्या कर दी.