Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
15-Jan-2024 07:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो वे अपना एडमिट कार्ड बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा 2024 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
दरअसल, बिहार बोर्ड मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 18 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। ऐसे में माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रधान समिति की वेबसाइट पर अपनी लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्य के माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने वापले सभी छात्र/छात्रा, उनके अभिभावक, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 के इंटरनल एसेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा 18 से 20 जनवरी 2024 तक और सैद्धांतिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर अपलोड रहेगा।
उधर, बिहार बोर्ड मैट्रिक के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट appsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिख रहे लिंक BSEB Matric Admit Card 2024 पर क्लिक करें।
- अब नया पेज ओपन होगा जिसमें अभ्यर्थियों को अपनी लॉगइन डिटेल्स भरनी होगी।
- लॉगइन डिटेल्स भरने के बाद अभ्यर्थी सब्मिट बटन दबाएं और पेज को डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड की दो प्रतियां प्रिंटआउट कराकर भी रख लें।