ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड को लेकर CBI ने भेजा नोटिस, आज पटना में होगी...

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड को लेकर CBI ने भेजा नोटिस, आज पटना में होगी पूर्व विधायक सुनील पांडेय के ड्राइवर से पूछताछ

16-Dec-2019 07:34 AM

BUXAR : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की जांच एक बार फिर तेज हो गयी है. सीबीआई ने पूर्व विधायक सुनील पांडेय के पूर्व ड्राइवर रविकांत दूबे को नोटिस भेज पटना में पूछताछ के लिए बुलाया है. डुमरांव के लाखनडिहरा के रविकांत दूबे से पटना सीबीआई ऑफिस में सोमवार को सुबह 10: 30 बजे पूछताछ होगी. 

यह पत्र ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के जांच अधिकारी डीवाई सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस सीबीआई/एससीबी वी दीक्षित ने 12 दिसम्बर को निर्गत किया है. पत्र मिलने के बाद से रविकांत दूबे के परिवार में हड़कंप मच गया है. 

बता दें कि 01 जून 2012 को आरा के कतीरा मुहल्ले में सुबह  चार बजे ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. उस समय इस हत्याकांड में तत्कालीन विधायक सुनील पांडे का नाम उछला था. हत्या के बाद आरा से लेकर पटना तक भारी बवाल हुआ था. जिसके बाद बिहार सरकार ने हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दिया था. 

उस वक्त रविकांत दूबे विधायक सुनील पांडे का ड्राइवर था, और वह विधायक के बेहत करीब था. इस हत्याकांड सुनील पांडेय का नाम उछलने के बाद सीबीआई ने उस वक्त रविकांत दुबे से पूछताछ की थी. 2012 में रविकांत का नार्को टेस्ट भी सीबीआई करा चुकी है. इस घटना के बाद रविकांत ने पूर्व विधायक सुनील पांडे की ड्राइवरी छोड़ दी और गांव जाकर रहने लगा.