अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Apr-2022 12:34 PM
PATNA : बीपीएससी के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाईट पर 67वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के प्रीलिम्स प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। वहीं बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 मई को राज्य के 1083 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
यहां से करें प्रीलिम्स प्रवेश पत्र डाउनलोड
बीपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी बीपीएससी 67वें प्रिलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद अपने लॉग-इन विवरणों के माध्यम से एक्सेस, प्रिंट और डाउनलोड कर पाएंगे।
08 मई को आयोजित होगी परीक्षा
आयोग के जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 मई 2022 को दोपहर के 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
1083 परीक्षा केंद्रो का आयोजन
बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 38 जिलों के लगभग 1083 परीक्षा केंद्रो पर किया जाएगा। 8 मई को होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंकों की होनी है। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाऐंगे।
इस तरह करें BPSC 67th Pre Admit Card डाउनलोड
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर अधिसूचना बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना विवरण जैसे पंजीकरण, कैप्चा, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
जिसके बाद बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।