ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बीपीएससी पेपर लीक का तार अब दरभंगा से जुड़ा, EOU के हाथ लगे...

बीपीएससी पेपर लीक का तार अब दरभंगा से जुड़ा, EOU के हाथ लगे कई सबूत

23-May-2022 09:41 AM

DARBHANGA: बीपीएससी पेपर लीक मामले का पेंच अब दरभंगा जाकर फंस गया है। तीन सदस्यीय ईओयू की टीम ने सबूत के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बता दें कि रविवार को टीम जांच के सिलसिले में दरभंगा पहुंची थी। लालबाग स्थित अंसारी टोला में मो. आफताब उर्फ राजा की तलाश में ये छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने आफताब के भाई को हिरासत में ले लिया। 


टीम ने उससे लंबी पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि बीपीएससी पेपर लीक होने के बाद आफताब के मोबाइल से उसे कई जगह शेयर किया गया था। इस काम के लिए उसने अपना इंटरनेट भी दिया था। आफताब के मोबाइल की जब जांच की गई तो उससे कई खुलासे किए गए। पेपर लीक में प्रयोग किए जाने के लिए आफताब के हॉटस्पॉट से जीमेल अकाउंट बनाया गया था। 


जब ईओयू की टीम दरभंगा आफताब के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसके भाई से पूछताछ की गई। रविवार को उसके भाई को हिरासत में लिया गया और पेपर लीक से जुड़ी जानकारी इकट्ठी की गई। बाद में दूसरे भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। टीम ने दोनों के फ़ोन जब्त कर सबूत इकठ्ठा करने में जुटी हुई है।