ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / BPSC ने जारी किया तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड,...

BPSC ने जारी किया तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, पेपर लीक के कारण रद्द हो गया था एग्जाम

09-Jul-2024 11:59 AM

By First Bihar

PATNA: बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 27 जिलों में चार सौ से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। 19 से 22 जुलाई के बीच परीक्षा आयोजित की गई है।


बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में कुल 87 हजार 774 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। 19, 20 और 21 जुलाई को एक पाली में परीक्षा होगी जबकि 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीते पांच मार्च को तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।


बीपीएससी की तरफ से पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि 22 जुलाई को दो पालियों में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 22 जुलाई को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक ली जाएगी।


बता दें कि इससे पहले तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए मार्च महीने में परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन इसका पेपर लीक हो गया था। झारखंड के हजारीबाग स्थित एक होटल के कई कमरों में 270 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ था जब सभी अभ्यर्थियों को बस से बिहार लाया जा रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 20 मार्च को पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।