ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / BPSC ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी का परिणाम किया जारी, देखिए सफल अभ्यर्थियों की...

BPSC ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी का परिणाम किया जारी, देखिए सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट

24-Dec-2021 08:09 PM

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज बिहार कृषि सेवा कोटि-एक के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहायक निदेशक के कुल 235 पदों पर नियुक्ति के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सात नवंबर 2019 को लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. जिसमें 603 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. 


उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालय ने छह अक्टूबर 2021 को रिजल्ट प्रकाशन से रोक हटाते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था. इसके बाद 22 से 28 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया. अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.


आपको बता दें कि अंतिम मेधा सूची में 231 अभ्यर्थी शामिल हैं. चार दिव्यांग अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण सीटें रिक्त रह गई है. सामान्य कोटि की 103 सीटों पर 99 की सफल घोषित किए गए हैं. वहीं अनुसूचित जाति की 38, अनुसूचित जनजाति की चार, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की 52, पिछड़ा वर्ग की 27, पिछड़े वर्ग की महिला की 11 सीटों पर चयन किया गया है.