ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / BHAGALPUR: बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

BHAGALPUR: बम ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

22-Aug-2022 03:28 PM

By AJIT

BHAGALPUR: भागलपुर में जोरदार धमाके से जर्रा पट्टी लेन का इलाका दहल उठा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोजाहिदपुर थाना और बबरगंज थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के पांचू जर्रा पट्टी लेन निवास मो.साहेब के घर के कचरे वाले हिस्से के पास  जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गये और अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। लोगों ने बताया कि बम धमाका हुआ है। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनायी दी।


 मो.साहेब के घर की महिला सदस्य की माने तो कूड़े में आग लगाकर वह घर के अंदर कपड़ा धोने के लिए चली गई थी तभी कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट कैसे हुआ इसकी जानकारी  घर की महिला को नहीं है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि बम ब्लास्ट की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर मोजाहिदपुर थाना इंसपेक्टर सुबोध कुमार दलबल के साथ बबरगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। धमाके के वक्त मो.साहेब के घर मे कोई पुरूष सदस्य मौजूद नही था। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।