ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / मरने से पहले सुशांत सिंह ने मां के लिए लिखी आखिरी लाइन, "और...

मरने से पहले सुशांत सिंह ने मां के लिए लिखी आखिरी लाइन, "और जल्द ही खत्म होने वाला यह जीवन..."

14-Jun-2020 03:46 PM

PATNA : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहें. बिहार के रहने वाले इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के शिकार थे.


पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर महज 10 दिन पहले से 3 जून को आखिरी बार अपनी मां के लिए कुछ शब्द लिखे थे. सुशांत ने लिखा था कि "धुंधला अतीत, आंसुओं के बूंद से यह वाष्पित हो रहा, कभी न खत्म होने वाला यह सपना मुस्कुराहटों को उकेर रहा और जल्द ही खत्म होने वाला यह जीवन, दोनों के बीच बातचीत" बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था. जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी. वे अपनी मां के बहुत करीब थे. वे कई बार सोशल मीड‍िया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं.





सुशांत बांद्रा के घर में अकेले रहते थे. उनके सुसाइड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से बयान ले रही है. जानकारी ये भी है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे. लेक‍िन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था. खबर है कि दरवाजा तोड़कर उनके दोस्त अंदर पहुंचे. वहां उन्होंने सुशांत को पंखे से लटकता पाया. तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल की थी, ‘पवित्र रिश्ता’ की थी में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री वजह से दर्शकों के दिलों में उनके लिए खास जगह बन गई. सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपना करियर शुरू करके फिल्म तक का रुख किया और जिस तरह से टीवी जगत में उन्हें प्यार मिला, वैसे ही फिल्म जगत में भी उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था.


एम एस धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट की पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था. ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था.  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कई मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छिछोरे’ उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा गया था. इस फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर बंपर कमाई की थी. इसके अलावा सुशांत ने सोन चिरैया, एमएस धोनी, काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, और केदारनाथ जैसी फिल्मों में काम किया था.