ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / एक्टर कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुई लड़ाई! शूटिंग कराकर फिल्म...

एक्टर कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुई लड़ाई! शूटिंग कराकर फिल्म से बाहर निकाला

16-Apr-2021 05:17 PM

DESK : बॉलीवुड से जड़ी हुई हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर एक्टर कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच लड़ाई की चर्चा है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म "दोस्ताना-2" से एक्टर कार्तिक आर्यन को बाहर निकाले जाने के बाद फैंस ये सवाल उठा रहे हैं. 


बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन करण जौहर की "दोस्ताना-2" में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम करने वाले थे. लेकिन अब कार्तिक आर्यन की छुट्टी कर दी गई है. जिसको लेकर फैंस करण और आर्यन के रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2008 की फिल्म दोस्ताना हिट गयी थी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जॉनअब्राहम और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी.


news image


इसी फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा करण जौहर ने 2018 में हीं कर दी थी. जिसमें कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था. इनके अलावे न्यूकमर लक्ष्य भी इस फिल्म के द्वारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले थे. धर्मा प्रोडक्शन से मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक नें 20 दिनों का शूट करने के बाद उन्होंने आगे के डेट्स देने से मना कर दिये थे.


news image


ख़बरों के अनुसार कार्तिक को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. इन वजहों से भी उनके और डायरेक्टर के बीच कुछ खटपट चल रही थी. करण और उनकी टीम को यहीं बातें रास नहीं आईं और उन्होंने कार्तिक को रिप्लेस कर दिया. कार्तिक आर्यन के लगातार देरी की वजह से लीड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर को भी इस फिल्म से बाहर होना पड़ा. लेकिन अब इनकी जगह कौन लेगा इसका खुलासा नहीं हुआ हैं.


news image


बस इतना हीं नहीं, धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म कार्तिक के हाथ से निकल चुकी हैं. हालांकि इस फिल्म की घोषणा अभी तक तो नहीं की गयी थी लेकिन फिल्म का प्रोजेक्ट कार्तिक आर्यन को दे दिया गया था.