ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बिहार में स्कूलों को खोलने की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दी सहमती.. सरकार...

बिहार में स्कूलों को खोलने की तैयारी, शिक्षा विभाग ने दी सहमती.. सरकार लेगी फैसला

01-Feb-2022 08:14 AM

PATNA : कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान बंद हुए स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी है. बिहार में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगभग खत्म होने की कगार पर है. और इसके साथ ही सभी स्कूलों को वापस से खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है. फिलहाल बिहार में सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद है 6 फरवरी के बाद में गाइड लाइन जारी होने हैं. ऐसी स्थिति में अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 7 फरवरी से खोले जाने की संभावना दिख रही है.


राज्य सरकार ने इसके लिए शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी थी. शिक्षा विभाग में अपनी तरफ से सहमति दे दी है. स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग में तैयार है. और अब आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा. 5 फरवरी को बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ही 6 फरवरी के बाद की गाइडलाइन पर मुहर लगाई जाएगी. हालांकि इस बात की प्रबल संभावना है कि स्कूल और कोचिंग कॉलेज खुल जाएंगे.


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी खुद यह बात कह चुके हैं कि महामारी की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है. हम महामारी के नियंत्रित होते ही स्कूलों को खोलने पर विचार करेंगे. अब शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अपनी सहमति दे दी है तो जाहिर तौर पर फैसला राज्य सरकार को लेना है. हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पहले चरण में सीनियर क्लासेस के लिए स्कूल खोले जाएं और 50 प्रतिशत केजी बच्चों के साथ इसे संचालित किया जाए. आपको बता दें इस पर जल्द ही पूरी स्कूलिंग व्यवस्था पटरी पर लौट आने की उम्मीद है.