सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
12-Apr-2022 06:47 PM
DESK: बोचहां विधानसभा सीट को लेकर सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान खत्म हो गया है। बोचहां (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शाम 6 बजे तक 59.20% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गये थे वही मतदान केंद्र स्थलों की कुल संख्या 167 थी। जबकि महिला मतदाताओं के लिए 54 मतदान केंद्र बनाए गये थे। सभी मतदान केंद्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। बोचहां में मतदाताओं की कुल संख्या 2.90,544 थी। जिसमें पुरुषों की संख्या 1.52.965, महिलाओं की संख्या 1.37.575 और Third Gender की संख्या 4 है।
सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 411 है, जिसमें पुरूषों की संख्या 394 तथा महिलाओं की संख्या 17 है। कुल 13 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 10 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 3 है। चुनाव में Reserve सहित कुल 488 कंट्रोल यूनिट, 483 बैलेट यूनिट तथा 503 VVPAT का उपयोग किया गया। जिसमें 3 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट और 2 VVPAT मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। 2 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट और 7 VVPAT मॉक पोल के पश्चात बदले गये हैं। इस दौरान मिली कुल 12 शिकायतों को निष्पादन किया गया।
चुनाव मैदान में कुल 13 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी, आरजेडी के अमर पासवान और वीआईपी की गीता कुमारी के बीच माना जा रहा है। एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। जबकि तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी थी। सुबह 7 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ जिसमें 59.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।