सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Apr-2022 09:11 PM
DESK: बोचहां विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से वीआईपी पार्टी जीत रही है यह दावा विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया है। मुकेश सहनी का कहना है कि बोचहां में उन्हें हर जाति और हर धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में वीआईपी की जीत तय है।
बोचहा उपुचनाव के लिए प्रचार अभियान में पहुंचे पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि बोचहा विधानसभा क्षेत्र चुनाव भले ही कहने को उपचुनाव हो, इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला लेकिन इस चुनाव परिणाम राज्य की सियासत पर गहरा असर डालने वाला है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में बहुत कम समय तक रहने का मौका मिला लेकिन जितने दिन रहा उतने दिन बिहार के लोगों के हित की काम किया। आज मंत्री पद से हटने के बाद कोई कुछ भी बोल सकता है।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज जो लोग उनके कार्यो को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वे उस समय भी सरकार में थे, उस समय क्यों नहीं सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐस लोग भ्रम पैदा कर ही सत्ता में बना रहना चहते हैं। ऐसे लोग सरकार में बड़े ओहदे पर हैं, ये उस समय भी सवाल छठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हकीकत है कि वे भ्रम पैदा कर लोगों का हित साधना है। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि उनके लिए राजनीति पैसा और प्रतिष्ठा कमाने का जरिया नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। यही सेवा की भावना कई लोगों के गले नहीं उतर रही, इस कारण मुझे परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बोचहा उपचुनाव में वीआईपी प्रत्याशी डॉ. गीता कुमारी की जीत का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी पार्टी की जीत तय लग रही है।