ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान ने दर्ज की बड़ी जीत, BJP की बेबी देवी को हराया

बोचहां विधानसभा उपचुनाव : आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान ने दर्ज की बड़ी जीत, BJP की बेबी देवी को हराया

16-Apr-2022 01:44 PM

PATNA : बोचहां विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान ने शानदार जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत को लेकर जहां आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व गदगद है वहीं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।अमर कुमार पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी तीसरे स्थान पर रही। भाजपा का आधार वोट मिलने से आरजेडी को यह जीत हासिल हुई है। इस बड़ी जीत के लिए तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को धन्यवाद दिया है।


25 राउंड की गिनती में आरजेडी के अमर कुमार पासवान को कुल 82,562 वोट मिले जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी को कुल 45,909 वोट मिले। आरजेडी के अमर कुमार पासवान ने 36653 वोट से जीत हासिल की। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी VIP की उम्मीदवार गीता कुमारी को 29,279 वोट मिले।


बोचहां में बड़ी जीत मिलने से गदगद तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को जीत की बधाई दी है। तेजस्वी ने  ट्वीट कर लिखा है कि बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है।


इधर, पटना में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि बोचहां की जनता ने बड़ा मैसेज देने का काम किया है। बोचहां का जनादेश वर्तमान बिहार सरकार के खिलाफ जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि बोचहां का नतीजा भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और वीआईपी को मिलाकर जितने वोट मिले हैं उससे अधिक वोट राजद के खाते में आए हैं। बोचहां सीट ने बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश दिया है।