ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / BMP से आयी राहत की खबर, 77 जवानों की रिपोर्ट निगेटिव

BMP से आयी राहत की खबर, 77 जवानों की रिपोर्ट निगेटिव

11-May-2020 07:44 AM

PATNA :बिहार पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। बीएमपी-14 में कोरोना पॉजिटिव मिले जवानों के संपर्क में आम लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस बीच बीएमपी के 75 और जवानों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।


आरएमआरआई भेजे गये सभी 77 सैंपल की रिपोर्ट पटना जिला प्रशासन को भेज दी गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीएमपी-14 के हवलदार बैरक में रहने वाले रटायर्ड जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट आने के बाद उस बैरक में रहनेवाले 17 जवानों की कोरोना जांच करायी गयी। शुक्रवार को इनमें से पांच के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। इसके बाद पूरे बीएमपी में हड़कंप मच गया है। जवानों के संपर्क में आए। बीएमपी के 77 अन्य जवानों के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गये थे। सूत्रों के मुताबिक सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। 


इस बीच बीएमपी के 75 और जवानों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। सिविल सर्जन और एनएमसीएच से तैनत डॉक्टरों और टेक्निशियनों की टीम ने ये सैंपल लिया है। अब तक 153 जवानों के सैंपल लिए गये हैं।सिविल सर्जन डॉ आरके चौधरी ने बताया कि जिले भर से कुल 187 लोगों के सैंपल लिए गये हैं। इनमें से 109 अलग-अलग प्रखंडों में बने क्वारंटाइन सेंटर से लिए गये प्रवासियों के सैंपल हैं।


संक्रमितों की संख्या के हिसाब से आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज लगभग 250 से अधिक लोगों के रिपोर्ट पर नजर रहेगी। इधर बाढ़ में संक्रमित गोवारधरमपुर, दयाचक, अगवानपुर, डुमरिया और आटनामा के प्रवासियों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को जुटाया जा रहा है।