ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

BJP विधायक संजीव चौरसिया को लेकर दीघा में भारी नाराजगी, लोग बोले.. अभी इस्तीफा नहीं दिया तो अगली बार हरवा देंगे

05-Jul-2022 08:13 AM

PATNA : तकरीबन 100 लोगों का आशियाना उजड़ने के बाद भले ही हाईकोर्ट के स्टे आर्डर को देखते हुए नेपाली नगर में बुलडोजर रोक दिए गए। लेकिन जिन लोगों का घर गिरा दिया गया या जिनके आशियाने टूटने के डर हैं, उन लोगों के बीच स्थानीय विधायक को लेकर भारी नाराजगी है। दीघा से बीजेपी के विधायक के संजीव चौरसिया राजीव नगर और नेपाली नगर को लेकर बड़े-बड़े दावे करते रहे। सरकार से लोहा लेने की बात कही लेकिन यह सब कुछ खोखला साबित हुआ। संजीव चौरसिया केवल बयान देते रह गए और उन्हीं की पार्टी वाली सरकार ने लोगों का आशियाना छीन लिया। विधायक संजीव चौरसिया को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी नाराजगी है लोग अब खुलेआम कहने लगे हैं कि दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने अगर अभी हमारे साथ खड़े होते हुए इस्तीफा नहीं दिया तो अगले चुनाव में वह सबक सीखा देंगे।


नेपाली नगर में दूसरे दिन जब प्रशासन कार्रवाई कर रहा था तो विधायक अपने घर पर प्रेस में बयान दे रहे थे। इसके पहले वो सुबह साढ़े 11 बजे नेपाली नगर स्थित मनसापुरण मंदिर पहुंचे थे लेकिन उनके पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने दीघा विधायक को घेरकर पुलिसिया कार्रवाई करने को लेकर सवालों की बौछार कर दी। दीघा विधायक को स्थानीय लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई यहां तक कह दिया कि अगर आपके रहने से हमारा आशियाना नहीं बच पाया तो आपके रहने का क्या मतलब?


बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया को नेपाली नगर की चिंता केवल इसलिए नहीं सता रही कि लोगों का आशियाना उजड़ रहा है बल्कि उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य की भी चिंता है। उन्हें मालूम है कि यह पूरा इलाका उनके वोटरों का है और दीघा के इस बड़े इलाके में अगर उन्हें लेकर नाराजगी सैलरी तो अगला चुनाव मुश्किल हो सकता है लेकिन विधायक जी की मुश्किल यह है कि लाख चाहकर भी वह राजीव नगर या नेपाली नगर के मामले पर कुछ कर नहीं पा रहे। राजधानी पटना का लोकसभा क्षेत्र हो या विधानसभा क्षेत्र सभी पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। लेकिन जानकार मानते हैं कि अगर 400 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त किए जाने में हजारों घर टूटते हैं तो इसका खामियाजा बीजेपी को दिखा विधानसभा सीट पर उठाना पड़ सकता है।