3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
26-Jul-2022 07:13 AM
DESK : भारतीय जनता पार्टी भले ही भ्रष्टाचार के विरोध की नीति पर चलने का दावा करती हो, लेकिन मिजोरम में पार्टी के इकलौते विधायक बुद्ध धन चकमा को भ्रष्टाचार के मामले में ही दोषी पाया गया है। इस मामले में स्पेशल कोर्ट ने बीजेपी विधायक को 1 साल के कारावास की सजा सुनाई है। बीजेपी विधायक बुद्ध धन चकमा के साथ-साथ स्पेशल कोर्ट ने 13 लोगों को 1 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए मिजोरम में यह एक बड़ा झटका है। अपनी मौजूदगी का एहसास कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने काफी मेहनत के बाद एक सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन अब उनके इकलौते विधायक भी जेल चले गए हैं। दरअसल पर यह आरोप है कि साल 2013 से 2018 के बीच उन्होंने स्वायत्त जिला परिषद के एक करोड़ 37 लाख रुपए के भ्रष्टाचार में भूमिका निभाई मिजोरम की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें अधिकारी के शक्तियों के गलत इस्तेमाल और विकास कार्यों के लिए विशेष सहायता कोष से पैसे निकालने का दोषी पाया है। भ्रष्टाचार का आरोप साबित होने के बाद उन्हें कारावास की सजा सुनाई गई है।
स्पेशल कोर्ट ने बीजेपी विधायक के अलावा 12 अन्य नेताओं पर दोष साबित करते हुए उनके लिए सजा का ऐलान किया है इन सभी के ऊपर 10-10 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है अगर बीजेपी विधायक या अन्य दोषी जुर्माने की रकम नहीं भरते हैं तो उन्हें 30 दिनों के लिए साधारण कारावास की सजा और ज्यादा भुगतनी होगी पाला की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी दोषियों को उनके वकीलों की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर रिहा कर दिया गया है अब यह सभी दोषी स्पेशल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।