ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / BJP विधायक बचौल के बयान पर विधानसभा में बवाल, विपक्ष ने की कार्रवाई...

BJP विधायक बचौल के बयान पर विधानसभा में बवाल, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग

28-Feb-2022 10:54 AM

PATNA : बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के बयान पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. हरी भूषण ठाकुर के बयान पर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. दरअसल, बीजेपी विधायक ने मुसलमानों से मताधिकार का अधिकार छीन लेने की बात की थी. इसको लेकर विधानसभा में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है.


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 11:00 बजे भाकपा माले समेत अन्य विपक्षी दल के विधायक सदन में उठ खड़े हुए. इसके बाद भाकपा माले के विधायक वेल में आ गए और हाथों में लेकर लेकर प्रदर्शन करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष के समझाने के बावजूद भी भाकपा माले के विधायक अपनी जगह पर नहीं गए और प्रश्नोत्तर काल हंगामे के बीच चलता रहा. 


सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद प्रश्नोत्तर काल शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. माले विधायक हंगामा करते वेल में पहुंच गये. माले विधायकों के समर्थन में राजद और कांग्रेस भी मेज पीट रहे थे. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर की सदस्य्ता ख़तम करने की मांग कर रहे हैं.