पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
14-Jun-2023 01:15 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : भाजपा विधायक राजू सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ इश्तिहार की अर्जी कोर्ट में दी है। इसके साथ ही सीओ और कर्मचारी की पिटाई मामले में भी वारंट की अर्जी दायर की है। पुलिस का कहना है कि, कोर्ट के तरफ से आज की अर्जी मंजूर कर ली जाएगी।
दरअसल, जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक को राजद नेता अपहरण कांड तथा सीओ कर्मचारी की पिटाई मामले में न्यायालय ने वारंट जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन, नियमानुसार विधायक की गिरफ्तारी नही होने के कारण अब पुलिस ने विधायक के वारंट को वापस कर इस्तिहार की अर्जी माननीय कोर्ट में दी है ।
मालूम हो कि, राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कांड और सीओ कर्मचारी की पिटाई और गाली गलौज का मामला जिले के भाजपा विधायक के खिलाफ पारू थाना में ही दर्ज है। हालांकि, इसको लेकर बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी साथ ही साथ स्थानीय पारू थाना पुलिस पर एकपक्षीय कार्यवाई का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच नही की तो सड़क पर उग्र आंदोलन होगा।
इधर, देवरिया में राजू सिंह के समर्थको द्वारा आक्रोश मार्च की सूचना पर पुलिस ने विधि व्यवस्था को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और सुरक्षा व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर सुबह से शाम तक देवरिया इलाके में पुलिस फ्लैग मार्च की थी। जिसके बाद सरकारी परमिशन नही होने के कारण आक्रोश मार्च रद्द किया था। बहरहाल, अब देखना होगा कि क्या आज माननीय न्यायालय से क्या पुलिस को राजद नेता अपहरण मामले में इश्तिहार मिलती है या नही और पारू पुलिस सीओ और राजस्व कर्मचारी की पिटाई मामले में विधायक के खिलाफ वारंट की अर्जी दाखिल करती है या नही।