Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
09-Dec-2023 12:35 PM
By First Bihar
PATNA: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारियों के डीएनए को लेकर सवाल उठाने पर बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है। मंत्री रहते हुए सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने रेवंत रेड्डी के बयान को गलत बताया है और यह भी कहा है कि उनके बयान की गलत व्याख्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के लोग इसको मुद्दा बना रहे हैं लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है जब बिहारियों को अपमानित किया गया है, बीजेपी शासित राज्यों में बिहारियों पर आए दिन हमले होते रहे हैं।
सुधाकर सिंह ने कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहारी डीएनए पर सवाल खड़ा किया कि जो प्रवासी लोग हैं और जो दूसरे राज्यों से आए हैं उनके मुकाबले जो वहां के मूल निवासी हैं वह बेहतर हैं। यह बात तो लंबे समय से देश में चल रही है। बिहार के लोगों के साथ मुंबई में अपमानजनक व्यवहार हुआ, गुजरात में मारपीट की गई। बिहारियों के साथ गोहाटी और असम में दुर्व्यवहार किया गया। बिहार के लोगों के साथ दिल्ली में मारपीट की गई। आज बीजेपी के लोग सवाल उठा रहे हैं लेकिन इनकी ही सरकार रहते हुए विभिन्न राज्यों में बिहार के लोगों के साथ मारपीट किया गया।
उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने सिर्फ एक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने यह कहा कि हम मूल निवासी बेहतर हैं तेलंगाना को समझ पाएंगे बनिस्पद अप्रवासी लोगों के जो बाहर से आए हैं। उनका केसीआर पर आरोप है कि वे अप्रवासी बिहारी हैं, यह बात तो बिहार के लोग भी नहीं जानते हैं। जिस राज्य के वे मुख्यमंत्री रहे लंबे समय तक उनको अप्रवासी कैसे कहा जा सकता है। रेवंत रेड्डी के बयान की जिस आधार पर व्याख्या की जा रही है वह गलत है।
सुधाकर ने कहा कि रेवंत रेड्डी को यह बात नहीं कहनी चाहिए थी कि बाहर के लोग आकर सरकार में शामिल नहीं हो सकते और सरकार नहीं चला सकते। यह बात पूरी तरह से गलत है लेकिन उन्होंने किसी जाति विशेष को लेकर कुछ कहा यह बात सही नहीं है। वहीं इस दौरान उन्होंने तीन राज्यों में कांग्रेस की हार, विशेष राज्य के दर्जा और अमित शाह के दौरा समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी अपनी राय रखी।