ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / BJP से परिस्थितियों का गठबंधन, ललन सिंह ने यूपी में सुना दी खरी-खरी

BJP से परिस्थितियों का गठबंधन, ललन सिंह ने यूपी में सुना दी खरी-खरी

28-Feb-2022 07:48 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी के साथ जेडीयू के गठबंधन को परिस्थितियों वाला गठबंधन करार दिया है। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जेडीयू का गठबंधन परिस्थितिवश है। ललन सिंह ने कहा है कि हमारा गठबंधन बिहार में किन हालातों में बना यह सबको मालूम है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि बिहार से बाहर जेडीयू अपने बूते चुनाव में ना उतरे।


दरअसल जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने यह बातें चुनाव प्रचार के दौरान बलिया पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। ललन सिंह बलिया में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। जेडीयू उत्तर प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने को लेकर जब ललन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि बिहार में बीजेपी से हमारा गठबंधन परिस्थितिवश है।


जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में पहले से संगठन स्तर पर काम करता रहा है। साल 2017 से ही हम यूपी में प्रयासरत रहे हैं और 2022 में अब जेडीयू के पक्ष में नतीजे आएंगे। ललन सिंह ने यह भी दावा किया है कि 2027 तक के जेडीयू उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक ताकत के तौर पर उभर जाएगा।


इतना ही नहीं ललन सिंह ने यह भी कहा है कि मणिपुर में हमने अपने दम पर सीटें हासिल करके दिखाई हैं। आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में जेडीयू और बीजेपी को बराबर सीटें हासिल हुईं। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि हम दूसरे राज्यों में अपना विस्तार चाहते हैं और इसके लिए हमें कोई गठबंधन नहीं रोक सकता। ललन सिंह के इस बयान के बाद जब बिहार में आज से सियासी पारा चढ़ने की उम्मीद है क्योंकि बीजेपी के साथ गठबंधन को परिस्थितियों वाला गठबंधन बताया जाना बीजेपी के ही नेताओं को नागवार गुजर सकता है।