ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, एक्शन लेने की मांग की

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के बयान पर भड़के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, एक्शन लेने की मांग की

11-Oct-2022 01:47 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के विवादित बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग शुरू कर दी गई है। अब जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर  प्रवेश वर्मा द्वारा दिए गए बयान पर एक्शन लेने की मांग की है। 




अपने पत्र में ऋषि मिश्रा ने लिखा है, दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिलशाद गार्डन में एक सभा के संबोधन में धार्मिक टिप्पणी की गई। यह टिप्पणी एक खास समुदाय के प्रति नफरत फैलाने को लेकर है, जिससे लाखों-करोड़ों लोग आहत हुए हैं।




प्रवेश वर्मा ने दिलशाद गार्डन में सभा को संबोधित करते हुए कहा "जहां कहीं भी ये लोग दिखें। उनका दिमाग और तबीयत ठीक करने का एक ही तरीका है और वो है संपूर्ण बहिष्कार। क्या आप मुझसे सहमत है?" यह टिप्पणी एक खास समुदाय को लक्षित कर उनके प्रति नफरत और घृणा फैलाने की कोशिश है। साथ ही इस टिप्पण से एक खास समुदाय को भड़काने की भी कोशिश है, जिससे दंगे भी भड़क सकते हैं। ऐसा पूर्व में भी हुआ है।




ऋषि मिश्रा ने ओम बिरला से आगेः किया है कि जनता के बीच ऐसी भड़काऊ बयानबाजी के लिए सांसद से इस बात पर पहले स्पष्टीकरण मांगा जाए और दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई किया जाए। लोकसभा के सभी सम्मानित सांसदगण पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में अगर जनप्रतिनिधि ही धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करेंगे तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। ये हमारी व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।