ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / लालू परिवार में गृह युद्ध चल रहा है, BJP उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोले.....

लालू परिवार में गृह युद्ध चल रहा है, BJP उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोले.. नेता विहीन है RJD

03-Jul-2020 12:25 PM

By ARYAN

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में करिश्मा राय की एंट्री के बाद जिस तरह तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच अंतर्विरोध सामने आया उसके बाद यह बात साफ हो गई है कि लालू परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. तेज प्रताप यादव ने करिश्मा राय की एंट्री पर पहले एतराज जताया और फिर उसके बाद नाराजगी वाला ट्विट डिलीट कर दिया. थोड़ी देर बाद तेज प्रताप ने जब दूसरा ट्वीट किया तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मजबूत करने  की बात कही. लेकिन लालू परिवार के  अंतर कलह पर बीजेपी ने अब बड़ा हमला बोला है

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा है कि लालू परिवार में गृह युद्ध चल रहा है. ना तो पार्टी के अंदर कुछ ठीक है और ना ही परिवार के अंदर. आरजेडी नेता विहीन हो चुकी पार्टी है और संकट के समय इसके नेता यहां से भाग खड़े होते हैं. फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में राजेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल मौजूदा वक्त में बीजेपी का मुकाबला करने का दावा नहीं कर सकती.



राजेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है. संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक पर पार्टी ने लगातार कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं और बिहार में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनना तय है. राजेंद्र सिंह ने कहा है कि जो लोग बीजेपी में सेंधमारी का दावा कर रहे हैं उनको अपनी जमीन का अंदाजा तक नहीं है.