ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बीजेपी नेता को मदरसा घुमाएंगे नीतीश के मंत्री, कहा.. वहां आतंकवादी मिले तो...

बीजेपी नेता को मदरसा घुमाएंगे नीतीश के मंत्री, कहा.. वहां आतंकवादी मिले तो छोड़ दूंगा राजनीति

29-Jan-2022 03:19 PM

PATNA : भाजपा नेता हरी भूषण ठाकुर के मदरसे वाले बयान को लेकर के बीजेपी जदयू एक बार फिर से आमने सामने है. बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि जो लोग ऐसी बयानबाजी करते हैं उनको जानकारी नहीं है. जिन्हें लगता है कि मदरसा में आतंकवाद की पढ़ाई होती है वो हमारे साथ मदरसे में चल कर देखें. अगर आतंकवादी पाए गए तो हम राजनीति छोड़ देंगे. 


मंत्री जमा खान ने कहा कि मदरसों में नैतिकता, मानवता का देश प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है. अगर चल कर देखेंगे तो पता चलेगा कि वहां क्या पढ़ाया जाता है. जो हमारी धार्मिक किताबें हैं उनमें मानवता का भी पाठ पढ़ाया जाता है. मदरसों से ही निकलकर हजारों उलेमा आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लिए और देश के लिए शहादत दिए. 


जमा खान ने कहा कि ऐसे बयान पहले भी आते थे. लोग अफवाह उड़ाते हैं. मदरसों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब जांच की जाती है तो कुछ नहीं मिलता. जिन्हें जानकारी नहीं है वह ऐसा बयान देते हैं. अगर असलियत जानेंगे तो खुद मदरसों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे. 


उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सभी धर्म के लोगों को लेकर साथ चलते हैं. कौन क्या बयान देता है उन्हें सब जानकारी है. लेकिन मैं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हूं, इसलिए मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपना पक्ष रखूं. मंत्री ने कहा कि जो लोग जिम्मेदार पद पर हैं उन्हें बिना जानकारी के ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. इससे माहौल खराब होता है.




बता दें कि इससे पहले बिहार में मदरसों को लेकर सवाल उठाने वाले बीजेपी के नेताओं को नीतीश कुमार की ओऱ से जवाब दिया गया था. नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने लिखित बयान जारी किया है-बिहार के मदरसों के माध्यम से ही मुसलमानों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगेगी. मदरसों पर सवाल उठाने वाले गलत हैं. गौरतलब है कि नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी कोटे के दो मंत्रियों ने बिहार के मदरसों पर सवाल उठाते हुए उन्हें दी जा रही सरकारी मदद को बंद करने की मांग की थी.