ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / news / भाजपा नेता का बड़ा बयान, नीतीश जी नहीं होते तो BJP जीरो पर...

भाजपा नेता का बड़ा बयान, नीतीश जी नहीं होते तो BJP जीरो पर आउट हो जाती

26-Jun-2024 06:10 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले 400 पार का नारा लगाने वाले बीजेपी नेता अब अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं। बीजेपी नेता संजय पासवान ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि नीतीश जी नहीं होते तो बीजेपी जीरो पर आउट हो जाती। उन्होंने आगे कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं हो सका। यह बात कहने में थोड़ी अजब लगती है लेकिन यही सच है। 


संजय पासवान एक धार्मिक कार्यक्रम में मंच को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार का बहुत अच्छा भविष्य दिखाई नहीं पड़ रहा है। बिना चिंतन के कुछ हो नहीं सकता हमें समाज की चिंता हैं। हम चाहते हैं कि समाज, समाजिकता और मानवता बचे। जाति इस देश में अथार्थ है जातिवाद व्यर्थ है फिर भी हिन्दू समर्थ है। जातियों का जुटान हो रहा है वही जनसुराज के प्रशांत किशोर की ताकत बढ़ रही है। 


बता दें कि डॉ. संजय पासवान पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं। वो नवादा के पूर्व सांसद हैं और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र का इलाका बिहार, यूपी, बंगाल है। राजनीतिक हस्तक्षेप किये गये सामाजिक बदलाव बिहार जैसे राज्य में संभव नहीं है। लोकसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि नीतीश जी नहीं होते तो बीजेपी जीरो पर आउट हो जाती।