ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / BJP हर दिन आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में करेगी रैली, अगले दो दिनों...

BJP हर दिन आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में करेगी रैली, अगले दो दिनों में 12 वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय

27-Jun-2020 07:54 AM

PATNA : कोरोना काल में वर्चुअल रैली के जरिए चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय जनता पार्टी में अब हर दिन आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बनाने का फैसला किया है। बीजेपी एक दिन के अंदर तकरीबन 6 विधानसभा इलाकों में वर्चुअल रैली करेगी। पार्टी ने इसके लिए अगले दो दिनों का कार्यक्रम भी तय कर लिया है। इन दो दिनों में 12 विधानसभा क्षेत्रों के अंदर वर्चुअल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। 


बीजेपी इस बात को भलीभांति समझ रही है कि अब विधानसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव अभियान को रफ्तार देना है तो वर्चुअल रैली की संख्या बढ़ानी होगी। पार्टी ने तय किया है कि अब बिहार से लेकर केंद्र तक के नेता विधानसभा स्तर में आयोजित जन संवाद रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ बांकीपुर विधानसभा में वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे जबकि सुशील कुमार मोदी गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल रैली, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बाढ़ विधानसभा क्षेत्र और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बांका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। 




बीजेपी ने जो कार्यक्रम तय किया है उसके मुताबिक 28 जून यानी रविवार को बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव दिल्ली से ही गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे जबकि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी नालंदा जिले के बिहारशरीफ विधान सभा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पटना साहिब विधानसभा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद दरभंगा विधानसभा, नित्यानंद राय मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा, अश्विनी चौबे बेगूसराय विधानसभा, मंगल पांडे मुजफ्फरपुर जिले के जहां विधानसभा और साथ ही साथ बेतिया विधानसभा में आयोजित वर्चुअल बिहार जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे।