Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
08-Dec-2023 11:38 AM
By First Bihar
PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए अपने पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया है। जिसमें राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े के नामों को शामिल किया है। वहीं भाजपा ने मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम के नाम को लिस्ट में जगह दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन तीन राज्यों में पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी होने के बाद इनकी मौजूदगी में शनिवार को विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है। इस मीटिंग में पर्यवेक्षक विधायकों से बातचीत कर यह जानकारी लेंगे कि आखिर उनकी क्या राय है। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय नेतृत्व से सलाह ली जाती है और फिर किसी भी वक्त सीएम फेस का ऐलान हो सकता है।
मालूम हो कि, भाजपा बीते कई सालों से यूपी, असम, कर्नाटक समेत कई राज्यों के चुनाव में भाजपा ने बिना सीएम फेस घोषित किए ही चुनाव लड़े हैं। फिर नतीजा आने के बाद विधायक दल की मीटिंग के बाद फैसला लिया जाता रहा है। इस बार भी इसी परंपरा को आगे बढाए जाने की उम्मीद की जा रही है।
आपको बताते चलें कि, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कई सांसदों और मंत्रियों को चुनाव में उतार दिया था। इनमें से 12 सांसदों और मंत्रियों ने जीत हासिल की है, जिनसे इस्तीफे ले लिए गए हैं। ऐसे में सीएम पद को लेकर रेस और भी रोचक हो गई और कयास तेज हैं। सांसद महंत बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, प्रह्लाद पटेल समेत 12 सांसदों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं। यही वजह है कि चर्चा तेज हो गई है कि इन लोगों में से भी किसी को सीएम बनाया जा सकता है।