परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
18-Aug-2022 03:09 PM
PATNA: एनडीए से टूट के बाद बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बन गयी। नई सरकार में कैबिनेट का भी विस्तार हो गया। सभी मंत्रियों ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। महागठबंधन-2 की सरकार बिहार में बनने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने बीजेपी पर हमला बोला है।
मुकेश सहनी ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनीं है तब से बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत तक में बीजेपी धरना पर बैठ गयी है। बीजेपी के नेता इस दौरान प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। बीजेपी आज पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में आ गयी है। नीतीश कुमार का एनडीए के साथ छोड़कर महागठबंधन में चले जाने के बाद बीजेपी लगातार हमलावर हो गई है और नीतीश कुमार पर बीजेपी और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।
बीजेपी के इस आरोप पर पलटवार करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि "तुम करो रास लीला हम करे तो कैरेक्टर ढीला"..मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां वहां के लोगों को बीजेपी परेशान नहीं करती होगी। महाराष्ट्र में बना बनाया सरकार को बीजेपी ने टूड़वा दिया और गोवा में भी वही काम किया। अरुणाचल प्रदेश में नीतीश कुमार के 6 विधायकों को अपने पार्टी में मिला लिया।
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाया तो बीजेपी धरना-प्रदर्शन पर उतर गये। आज बीजेपी के नेता जनादेश के अपमान की बात कर रहे हैं। जबकि बीजेपी ने 2017 में क्या किया यह किसी से छिपी नहीं है। बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार को तोड़ने का काम किया था।